राज्य

झारखंड में प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे शख्स की पीट-पीट कर हत्या

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ में प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में गुरुवार को एक शख्स की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त युवक का नाम अलीमुद्दीन उर्फ असगर अली बताया गया है, जो मनुआ का रहने वाला था| उसकी उम्र करीब 42 वर्ष थी| उसकी बेरहमी से पिटाई करने के साथ ही उग्र लोगों ने वैन में आग भी लगा दी| यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात दौरे पर गाय के नाम पर हिंसा फैलाने वालों को चेतावनी दी और इसे गलत बताया|
घायल युवक अलीमुद्दीन को पुलिस अपने साथ ले गयी| हालांकि बाद में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने अबतक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है| मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग क्षेत्र के डीआइजी भीमसेन टूटी, डीसी राजेश्वरी बी, एसपी किशोर कौशल रामगढ़ थाना में कैंप कर रहे हैं. विधि व्यवस्था को लेकर रामगढ़ शहर में पुलिस गश्ती तेज करी दी गयी है| इससे पहले इसी सप्ताह मृत पशु का सिर मिलने पर गिरिडीह में हिंसा की घटना हो चुकी है|

Related Articles

Back to top button