झारखण्डराज्य

Corona Update: झारखंड में मिले कोरोना के 94 नए मामले

रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 148 मरीज ठीक हुए है और 94 नये मामले मिले हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से तीन, बोकारो से सात, चतरा से एक, देवघर से पांच, धनबाद से दो, दुमका से एक मरीज मिले हैं।

इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम से 20, गढ़वा से छह, गिरिडीह से तीन, गोड्डा से एक, गुमला से एक, हजारीबाग से छह, जामताड़ा से चार, खूंटी से दो, कोडरमा से दो, लातेहार से एक, लोहरदगा से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से पांच, साहेबगंज से चार, सरायकेला से पांच, सिमडेगा से आठ और पश्चिमी सिंहभूम से पांच मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो से एक और धनबाद से एक मरीज शामिल हैं। वहीं,राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 3455525 हो गया हैं जबकि अब तक 9935676 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 949 सक्रिय केस हैं और 339463 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 5113 मरीज की मौत अब तक कोरोना से हुई हैं।

Related Articles

Back to top button