राज्यराष्ट्रीय

झारखंड में राजनीतिक दलों के खिलाफ 2०9 मामले दर्ज

jharरांची। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर झारखंड में राजनीतिक दलों के खिलाफ 2०9 मामले दर्ज किए गए हैंं। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने एक बयान जारी कर कहा ‘‘सर्वाधिक 57 मामले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ दर्ज किए गए जबकि झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के खिलाफ 33 मामले दर्ज हुए हैं।’’ अखिल झारखंड विद्यार्थी संघ (एजेएसयू) झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस के खिलाफ क्रमश: 32 26 और 21 मामले दर्ज किए गए हैं। अन्य दलों के खिलाफ भी मामले दर्ज हुए हैं। अब तक कुल 7०2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रदेश भर से 9 ००० लीटर मदिरा जब्त की गई है। झारखंड में तीन चरणों में 1० 17 और 24 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button