फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

झारखंड में 24 घंटे में 1449 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 609 नए केस मिले

रांची: झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे-धीरे काबू में आ रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। मंगलवार को कोरोना के 1449 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 609 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 9 मरीज की मौत हुई। मृतकों में रांची से दो, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, हजारीबाग से एक, लातेहार से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक शामिल है।

किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 72, बोकारो से 29, चतरा से सात, देवघर से 11, धनबाद से 44, दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 113, गढ़वा से छह, गिरिडीह से 18, गोड्डा से छह, गुमला से 51, हजारीबाग से 51, जामताड़ा से 13, खूंटी से 37, कोडरमा से 22, लातेहार से 24, लोहरदगा से 23, पाकुड़ से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से दस, साहेबगंज से 13, सरायकेला से नौ, सिमडेगा से 22 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 19 मरीज मिले हैं।

कोरोना के कुल 338383 मामले
राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 338383 हो गयी है। इनमें 8058 सक्रिय केस हैं। जबकि 325325 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5000 कोरोना संक्रमितों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.14 प्रतिशत है।

कोरोना के रांची से मिले 72 नए केस
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 72 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 2220 है। 266 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अबतक कुल 84574 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 80797 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button