अजब-गजबमनोरंजन

टाइगर श्रॉफ भी हुए थे अवसाद का शिकार

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। वे सम्पन्न परिवार से हैं। उन्हें बिना संघर्ष किए पहली फिल्म भी मिल गई। तीन फिल्में उनकी अब तक प्रदर्शित हुई हैं जिसमें से दो हिट रही हैं। ऐसे में खबर आए कि टाइगर श्रॉफ डिप्रेशन (अवसाद) का शिकार हो गए थे तो हैरान होना स्वाभाविक है।

लगभग एक महीने तक टाइगर अवसाद में रहे और इससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। किसी तरह टाइगर डिप्रेशन से बाहर आए। टाइगर के डिप्रेशन की वजह थी फिल्म ’ए फ्लाइंग जट्ट’ का बॉक्स ऑफिस पर असफल हो जाना। अपनी पहली दो फिल्मों, हीरोपंती और बागी, के जरिये टाइगर ने सफलता का स्वाद चखा था। पहली बार उनका सामना असफलता से हुआ। एक अखबार से बात करते हुए टाइगर ने कहा कि ’ए फ्लाइंग जट्ट’ की असफलता पर वे विश्वास नहीं कर पाए। इस फिल्म के लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी और उन्हें समझ नहीं आया कि दर्शकों को फिल्म क्यों पसंद नहीं आई।

Related Articles

Back to top button