स्पोर्ट्स

टाय की हैट्रिक की बदौलत गुजरात लायंस की शानदार जीत

राजकोट (एजेंसी)। गेंदबाज एंड्रियो जेम्स टाय की शानदार बल्लेबाजी और हैट्रिक के बाद सुरेश रैना, डेरेल स्मिथ और मैकुलम की सधी हुई बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात लायंस ने पुणे वरियर्स को आईपीएल के एक मैच में 7 विकेट से पराजित कर 2ओवर शेष रहते जीत हासिल कर ली। इस मैच की खासियत रही टाय की हैट्रिक दोनों ने अंतिम ओवर में हासिल की थी। वैसे शुक्रवार को दो हैट्रिक देखने को मिली। पहले मैच में बैंगलुरू के सेमुअल बद्री ने हैट्रिक ली थी हालांकि बैंगलुरू पराजित हो गया। गुजरात लायंस ने 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एड्रू टाय ने एक हैट-ट्रिक समेत पांच विकेट लिए। ट्राय ने अपने आखिरी ओवर में अंकित, मनोज तिवारी और शार्दुल ठाकुर को आउट किया। पुणे की टीम को पहले ही ओवर में अंजिक्य रहाणे के रूप में झटका लगा। रहाणे को प्रवीण कुमार की गेंद पर सुरेश रैना ने शानदार कैच किया।

रहाणे बिना कोई रन बनाए प्रवीण कुमार की गेंद पर रहाणे ने थर्ड मैन पर खेलकर रन बनाने की कोशिश की। गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी। सुरेश रैना ने उछलकर शानदार कैच पकड़ा। देखने वाले रैना के इस प्रयास की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ युवा राहुल त्रिपाठी का साथ देने मैदान पर उतरे। त्रिपाठी और स्मिथ ने मिलकर तेजी से रन बटोरने शुरू किए। पारी के पांचवें ओवर में दोनों ने मिलकर प्रवीण कुमार के ओवर में कुल 25 रन बटोरे। इस ओवर में दो छक्के और तीन छक्के लगे। इसी ओवर में दोनों ने पुणे का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया।

पावरप्ले खत्म होने से एक गेंद पहले तेज गेंदबाज एड्रू टाई ने राहुल त्रिपाठी को आउट कर पुणे को दूसरा झटका दिया। त्रिपाठी टाई की एक स्लोअर गेंद को नीचे नहीं रख पाए और मिड-ऑफ पर खड़े आरॉन फिंच ने उनका कैच पकड़ लिया। त्रिपाठी ने 17 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

कप्तान स्टीव स्मिथ के रूप में पुणे को तीसरा झटका लगा। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 28 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। उन्हें ड्वेन स्मिथ की गेंद पर फिंच ने कैच किया। इसके बाद स्टोक्स और मनोज तिवारी ने पुणे की पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। स्टोक्स आक्रामक नजर आ रहे थे तभी एWड्रू टाई ने 25 के निजी स्कोर बोल्ड कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी आज फिर रंग में नजर नहीं आए।

Related Articles

Back to top button