मनोरंजन

टीवी जगत पर राज करेंगी ये 10 अभिनेत्रियाँ


मुम्बई : टीवी की वह 10 अभिनेत्रियाँ, जो 2019 पर पूरे टीवी इंडस्ट्री पर अपना राज करते दिखाई दे सकती हैं|
कांची सिंह : टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो ‘और प्यार हो गया’,ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे पॉपुलर शो में अभिनय कर चुकी है और कम समय में अपना नाम काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है|
अदिति भाटिया : ये है मोहब्बतें शो में रूही के किरदार से ही इनको बहुत ज़्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है|आज के समय में लाखो दर्शक इनके दीवाने है|आने वाले समय में ये टीवी पर अपना राज क़ायम कर सकती है|
जन्नत जुबैर रहमानी : कुछ समय पहले ही कलर्स के पॉपुलर शो तू आशिकी में ये नज़र आयी थी इनकी उम्र अभी सिर्फ 16 वर्ष की है|फिर भी इनकी लोकप्रियता काफी ज़्यादा है बढ़ते उम्र के साथ इनका भी नाम टीवी जगत में पॉपुलर हो जायेगा|


अनुष्का सेन : बालवीर शो में महेर के किरदार में नज़र आने वाली अनुष्का आज अपने बोल्ड लुक को ले कर कई सुर्खिया बटोर रही है| अभी फ़िलहाल ये टीवी पर एक्टिव नहीं है|
अशी सिंह : ये उन दिनों की बात है शो में लीड भूमिका में ये नज़र आ रही है और इनका अभीनय काफी पसंद भी किया जाता है| अभी इनको आयु 21 वर्ष है|
शिवांगी जोशी : इनको तो अभी से हर कोई जानता है| नाएरा के किरदार से पूरे टीवी जगत में लोकप्रिय हो चुकी है और अभी ये इनके करियर की शुरुआत ही है|शिवांगी इस समय 20 वर्ष की है|
अदिति राठौर : अवनि के किरदार से लाखो दिलो पर राज करने वाली अदिति राठौर इस समय टीवी पर एक्टिव नहीं है लेकिन 2019 में नामकरण सीजन 2 से ये वापसी करने वाली है|
अवनीत कौर : सब टीवी के शो अलादीन नाम तो सुना होगा शो में इनका किरदार काफी पसंद किया जा रहा है| इन्होने भी कम उम्र में अपना नाम बना लिया है|
ईशा सिंह : ज़ारा सिद्दीकी के नाम से टीवी पर इन्होने एक बड़ी पहचान बनायीं है|ज़ी टीवी के पॉपुलर शो इश्क़ सुभान अल्लाह में लीड किरदार में ईशा नज़र आ रही है|
रीम शेख : रीमा की उम्र भी अभी 16 वर्ष ही है और इनका अभीनय बहुत कमाल का है|ज़ी टीवी के शो तुझसे है राब्ता में ये लीड किरदार निभा रही हैं|

Related Articles

Back to top button