अद्धयात्म

टैरो राशिफल: आज नई जिम्मेदारी और बिजनेस के विस्तार का दिन है, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

मेष
आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों व समृद्धि से भरा हुआ रहेगा। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ होने के योग हैं। पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में सुधार व नई ताजगी का अनुभव होगा।

लकी कलर- गोल्डन, लकी नंबर- 9

वृष
आज आपको कोई नई सफलता मिल सकती है, आपको कई लोगों का रोल मॉडल बनने के लिए काम करना होगा। आप टीम लीडर की भूमिका निभा सकते हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 9

मिथुन
आज आप समय रहते काम को पूर्ण कर लें। आपके आसपास किसी तरह का हल्ला मचेगा, जिससे आपको झुंझलाहट और क्रोध आएगा। मन को शांत रखें।

लकी कलर – हल्का हरा, लकी नंबर – 3

कर्क
आज आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत निश्चित सफलता दिलाएंगी। आप अपने व्यवहार में मिठास रखने के कारण सबके चहेते होंगे।

लकी कलर:- सफेद,लकी नंबर:-1

सिंह
आज आपके अंदर समर्पण के भाव होंगे। आपके विचार उदार प्रकृति के होंगे। अपने सहयोगियों और साझेदारों से बचकर रहें। इनसे विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी।

लकी कलर- हल्का हरा, लकी नंबर-8

कन्या
आज का दिन आपके लिए बड़े सपने लेकर आया है। सपनों को पूरा करने के लिए कर्म की यात्रा भी पूरी हो सकती है। समय आपको अपने-पराए की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा।

लकी कलर – हल्का नीला, लकी नंबर – 5

तुला
आज का दिन आपके लिए काफी नकारात्मक विचार लेकर आया है। अपने पर काबू रखें, अपने आप को कमजोर महसूस ना करें। प्रकृति के अतिरिक्त कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

लकी कलर – क्रीम, लकी नंबर – 3

वृश्चिक
आज आप अपने कार्य मे निपुण रहेंगे, आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आप अपनी पहचान खुद बनाने की क्षमता रखते हैं।

लकी कलर:- नारंगी, लकी नंबर:- 1

धनु
आज यात्रा के योग है या जीवन, कार्य, पारिवारिक, करियर या किसी अन्य क्षेत्र में नई यात्रा शुरू हो सकती है। जल्दबाजी ना करें, जल्दबाजी के निर्णय आपको महंगे साबित हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

लकी कलर – आसमानी, लकी नंबर – 5

मकर
आज आपका झुकाव भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ज्यादा रहेगा। पुराने अच्छे काम का परिणाम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। आप अपने खुद के ख्याल रखने पर ज्यादा जोर देंगे। एकांत आपको ज्यादा पसंद आयेगा।

लकी कलर – जामुनी, लकी नंबर – 6

कुम्भ
आज आप अपने काम व अपनी मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। यह समय है, कार्यो को मूल्यांकन करके गलती को सुधारने का। संघर्ष जारी रखे, हमेशा के लिए कुछ समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

लकी कलर:- ब्राउन, लकी नंबर:- 3

मीन
आज आपको अपने भीतर जागरुकता लानी होगी। आपकी आत्म शक्ति को पहचानना होगा। कोई भी कार्य करने के पहले सावधानी बरतनी होगी। निर्णय की स्थिति में विवेक से काम लेना होगा।

लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 7

Related Articles

Back to top button