अद्धयात्म

टैरो राशिफल: 27 अप्रैल 2018

मेष- कुछ लोगों को सन्तान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।टैरो राशिफल: 27 अप्रैल 2018

वृष- नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

मिथुन- कोई भी काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

कर्क- किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभ चिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

कन्या- आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें, इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।

तुला- राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं, आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक- आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।

धनु- नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

मकर- आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।

कुंभ- आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है, भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

मीन- नए कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है।

Related Articles

Back to top button