अद्धयात्म

टैरो राशिफल: 30 अप्रैल 2018

मेष- प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।
वृष- भाई, बहन, बंधु-बांधव से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा। 
मिथुन- कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें। 
कर्क- धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। 
सिंह- अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी। 
कन्या- मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है। 
तुला- आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। 
वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। 
धनु- शुरूआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ेगा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। 
मकर- जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। 
कुंभ- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 
मीन- आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग हैं। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button