उत्तर प्रदेशराज्य

डा. बी.आर. अम्बेडकर जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने निकाली विशाल प्रभातफेरी बाइक रैली…

हाथरस (एजेंसी)। भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा शहर कमेटी द्वारा शहर भर में मनाये जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महोत्सव के तहत संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में आज शहर में प्रभातफेरी विशाल बाइक रैली के रूप में निकाली जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा शहराध्यक्ष मूलचन्द्र वार्ष्णेय व कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता नारायनलाल ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सप्ताह के तहत संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 14 अप्रैल को जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में कल 13 अप्रैल को सुबह 7 बजे सरक्यूलर रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से प्रभातफेरी विशाल बाइक रैली के रूप में निकाली जायेगी जिसका शुभारम्भ पूर्व विधायक श्री राजवीर पहलवान द्वारा किया जायेगा। उन्होंने समस्त पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रभातफेरी बाइक रैली में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button