फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

डॉक्टर पर  हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

3लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर वहां के स्टाप के साथ अभद्रता की थी। आरोपी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सीओ हजरतगंज राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की रात श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में नरही निवासी विक्रम सिंह साथी रवि निवासी गोखले मार्ग के साथ एक महिला का इलाज कराने के लिये पहुंचा था। उस दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर रवीन्द्र प्रधान ने महिला का इलाज करने के बाद दवा देकर छुट्टी कर दी। इस पर विक्रम और रवि डॉक्टर पर महिल को भर्ती करने का दबाव बनाने लगे। लेकिन डॉक्टर ने महिला को भर्ती नहीं किया। इसी बात से नाराज होकर विक्रम व रवि ने डा.रविन्द्र से मारपीट करते हुए, उनके ऊपर लोहे की राड से हमला कर दिया। इस हमले में रविन्द्र को गम्भीर चोटें आई। वहीं यह सब देख वहां मौजूद वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मियों ने विक्रम व उसके साथियों को वहां से हटाने का प्रयास किया। लेकिन वह उनके साथ भी मारपीट व अभद्रता करने लगे। इसी बीच विक्रम ने डॉक्टर रविन्द्र के कार का शीशा भी तोड़ दिया। हंगामें के दौरान वहां के कर्मियों ने हजरतगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन विक्रम वहां से भाग निकला था। उधर विक्रम की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अस्पताल कर्मियों ने हड़ताल कर दी थी। सीओ हजतरगंज ने बताया कि सोमवार को आरोपी विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उधर डॉक्टर पर हमले के आरोपियों के गिरफ्तार होने की खबर मिलने के बाद सिविल अस्पताल में हड़ताल भी समाप्त हो गई।

Related Articles

Back to top button