लखनऊ

डॉ. नामवर के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन : मुख्यमंत्री


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नामवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. नामवर सिंह हिन्दी साहित्य के जाने माने समालोचक थे। अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से उन्होंने साहित्य जगत को समृद्ध किया। डॉ. नामवर सिंह के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व. डॉ. नामवर सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button