अन्तर्राष्ट्रीय

डोमिनिका में जमानत अर्जी खारिज, मेहुल चोकसी को भारत लाने का इंतजार

नई दिल्ली : करोड़ों रुपए का घोटाला कर विदेश भागने वाले हीरा कोराबारी मेहुल चोकसी को एक और झटका लगा है। ताजा खबर यह है कि डोमिनिका की हाई कोर्ट ने भी मेहुल चेकसी की जमानत रद्द कर दी है। यह सुनवाई करीब सात घंटे चली। इससे पहले निचली अदालत मेहुल चोकसी की जमानत रद्द कर चुकी है। मेहुल के वकीलों ने उसकी सेहत का हलावा देते हुए जमानत की मांग की थी। माना जा रहा है कि इसके साथ ही पीएनबी घोटाले के आरोपी को भारत लाने की एक और बाधा दूर हो गई है। हालांकि मेहुल चोकसी को भारत में प्रत्यर्पण कब होगा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है।

मेहुल चोकसी बीते 23 मई को एंटिगुआ और बरबुडा से लापता हो गया था और कथित तौर पर 26 मई को उसे डोमिनिका में पकड़ लिया गया था। इससे पहले मेहुल चोकसी को डोमिनिका सरकार ने अपने देश में अवैध आप्रवासी घोषित कर दिया है। डोमिनिका के मंत्री रेबर्न ब्लैकमूर के मुताबिक, प्रतिबंधित आप्रवासी को डोमिनिका से भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं।

फर्ऱुखाबाद में नगरपालिका की बड़ी लापरवाही उजागर

Related Articles

Back to top button