राष्ट्रीयलखनऊ

तमंचा दिखा महिला बैंक प्रबंधक का पर्स लूटा

crime_1लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला बैंक सहायक प्रबंधक को तमंचा दिखा पर्स लूट ले गये। विरोध करने पर बदमाशां ने महिला को धक्का दे दिया। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। पर्स में हजारों रुपये नकद बैंक की चाभी व अन्य जरूरी कागजात थे। कृष्णानगर निवासिनी प्रियंका वर्मा विजया बैंक की आशियाना शाखा में सहायक प्रबन्धक के पद पर तैनात है। सोमवार की शाम करीब सात बजे प्रियंका बैंक बंद करवा कर वापस घर लौटने के लिए निकली थीं। महिला आटो से कृष्णानगर आई थीं। पिकैडली होटल के पास वह आटो से उतर गई और पैदल ही घर जा रही थीं। इसी दौरान उनके पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंच गए। महिला कुछ समझ पाती इसके पहले ही एक बदमाश ने उनकी पीठ पर तमंचा लगा दिया और पर्स लूट ले गये।

Related Articles

Back to top button