राज्य

तस्कर ने दौड़ाई कार, बोनट पर चढ़े ASI को 100 मीटर दूर गिरा भागा, 7 को मारी टक्कर

लुधियाना.चिट्टे की सप्लाई करने के लिए दोपहर 1.30 बजे शिमलापुरी के न्यू जनता नगर स्थित एटीआई रोड पर आए चिट्टा तस्कर और कुख्यात अपराधी सन्नी डोडा को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने ट्रैप लगाकर घेर लिया। कार में सन्नी के साथ एक लड़की भी अगली सीट पर बैठी थी। स्विफ्ट कार में बैठे तस्कर ने पुलिस को देखकर गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की तभी एएसआई संजीव कुमार बोनट पर चढ़ गए। इसके बाद एएसआई को बोनट पर लेटाकर सन्नी ने तेजी से कार दौड़ाई। करीब 100 मीटर आगे जाकर सन्नी ने कार को ब्रेक मारी तो एएसआई नीचे गिर गया। इसके बाद कार बैक करके वह भाग निकला। दोपहर 1.30 बजे की घटना…

 
हादसे में जख्मी होने के बावजूद एएसआई एक राहगीर की एक्टिवा पर बैठकर सन्नी का पीछा करता रहा। लेकिन कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह हाथ नहीं आया। सन्नी कार के आगे आने वाले राहगीरों को टक्कर मारते हुए अरोडा पैलेस की तरफ फरार हो गया। पीसीआर मोटरसाइकिल नं. 31 के हेड कांस्टेबल जगदीप सिंह ने सन्नी को रोकने की कोशिश की। लेकिन उसने मुलाजिम पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की। जिस पर मुलाजिम ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद सन्नी ने रास्ते में आई एक्टिवा सवार दो महिलाएं, दो बच्चों, मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति और महिला साइकिल सवार राम प्रकाश को भी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो बच्चे और तीन महिलाओं समेत सात राहगीर जख्मी हो गए। हादसे में एएसआई संजीव कुमार की बाजू फैक्चर हो गई। उन्हें सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया।
 
कार में लड़की भी थी बैठी…
जानकारी के अनुसार लुधियाना के साउथ एरिया में चिट्टे का किंगपिन कहा जाने वाला सन्नी औलख उर्फ सन्नी डोडा डाबा का रहने वाला है। वह कई सालों से चिट्टे की तस्करी कर रहा है। उस पर एक दर्जन के करीब तस्करी के मामले दर्ज हैं। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सूचना मिली थी कि वह चिट्टे की सप्लाई करने जा रहा है। इसके चलते उसे पकड़ने के लिए एएसआई संजीव कुमार की नेतृत्व में चार मुलाजिमों की टीम बनाई गई थी। सन्नी का मुलाजिमों ने पहले कार से पीछा करना शुरू किया। आगे जाकर गलियां तंग होने के कारण एएसआई ने मोटरसाइकिल से पीछा किया। लेकिन जब सन्नी एटीआई रोड पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था तो एएसआई संजीव कुमार ऑटो में बैठकर उसके पास पहुंचे। एएसआई को देखकर ही उसने कार भगा ली।
 
आरोपी की मां भी है तस्कर…
डीसी प्रदीप अग्रवाल ने शनिवार को सिविल हॉस्पिटल की चेकिंग की। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड का जायजा लिया और इसके बाद मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल गए। इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ ओपीडी में लोगों से बातचीत की। वैसे तो रोजाना सिविल हॉस्पिटल में सफाई हो या हो लेकिन डीसी के आने पर सफाई करने वाली महिला मास्क, ग्लब्स और शू कवर पहन कर सफाई करने में जुटी रही। इसके बाद डीसी ने डॉक्टर रिंपल गर्ग से दांतों का चेकअप कराया। डॉक्टर के मुताबिक डीसी ने ओपीडी स्लिप कटवाकर जांच कराई।
 
बाजू टूटने के बाद भी करते रहे पीछा…
तेज रफ्तार से कार दौड़ा मारी ब्रेक, बोनट से उछलकर दीवार से जा टकराए एएसआई संजीव कुमार। अन्य पुलिस वाले कार के पीछे दौड़े।
आरोपी तीन दिन पहले सिंगापुर से आया था। कुछ दिन रहने के बाद उसने वापस जाना था। पुलिस सू्त्रों के अनुसार आरोपी कुछ महीने तस्करी करने के बाद वापस सिंगापुर भाग जाता था और वहां 2-3 महीने रहने के बाद वापस आता था। एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की मां लाली भी तस्कर है। वह पहले शराब तस्करी, फिर चूरा पोस्त और अब चिट्टे की तस्करी कर रही थी। जबकि सन्नी लुधियाना के बाहरी इलाकों से चिट्टा लाकर सभी इलाकों को सप्लाई देता था।

Related Articles

Back to top button