उत्तर प्रदेश

ताज महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरु

2015_12image_15_47_39765880310-llदस्तक टाइम्स/एजेंसी
आगरा: बेमिसाल मोहब्बत की यादगार इमारत ताजमहल के साए में आयोजित होने वाले ‘‘ताज महोत्सव’’ की 25वीं वर्षगांठ यहां धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां शुरु हो गई हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के संगीतज्ञ और कलाकार भाग लेंगे। महोत्सव का आयोजन आगामी 18 फरवरी से प्रस्तावित है। महोत्सव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया गया है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार महोत्सव में शिल्पकला और संस्कृति की अनूठी झलक दिखाई देगी। इसमें कई फिल्मी कलाकार भी भाग ले सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि एक उच्चस्तरीय बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा कल तय की गई। महोत्सव सेन्ट जान्स कालेज, गांधी स्मारक और महताबबाग में यमुना किनारे आयोजित होंगे। पिछले साल यह आयोजन आगरा कालेज, पालीवाल पार्क और शहीद स्मारक में हुआ था। महोत्सव का प्रचार आकाशवाणी के एफ एम चैनल और दूरदर्शन से कराया जाएगा। विभागीय वेबसाइटों पर भी इसका प्रचार दिखेगा।

Related Articles

Back to top button