अन्तर्राष्ट्रीय

तानाशाह किम जोंग ने डोनाल्ड ट्रंप को मारी गोली, जाने पूरी सच्चाई

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के हाथ में बंदूक है, और सामने पड़ा है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मृत शरीर। किम के पीछे लगे स्लोगन पर लिखा है, “द शो मस्ट गो ऑन।” ये सब देखने में काफी हैरान करने वाला है, लेकिन डरें नहीं, यह मात्र एक आर्ट शो का दृश्य है। जिसका आयोजन दक्षिण कोरिया में हुआ है। वहीं किम और ट्रंप के रूप में दिख रहे ये कलाकार महज पुतले हैं।

कोरियाई प्रयद्वीप पर हो रही राजनीति को दर्शाने वाले इस शो को कई लोगों ने पसंद किया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें ये पसंद नहीं आया। दुनिया के दो बड़े नेताओं को दर्शाने वाले इस शो का आयोजन दक्षिण कोरिया के कलाकार लिम यंग-सुन ने किया। दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर में हुई वार्ता से पहले दोनों ही एक दूसरे को न केवल युद्ध की धमकी देते थे बल्कि निजी हमले करने से भी पीछे नहीं हटते थे।

परमाणु हथियारों पर दोनों देशों के रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे लेकिन इस वार्ता के बाद रिश्तों में सुधार हुआ। इनकी वार्ता से पहले दुनिया की निगाहें इन दोनों पर ही थीं। इस शो में एक फिल्म सेट भी बनाया गया।
जिसमें पहले दिखाया गया कि किम और ट्रंप दोस्त हैं। बाद में दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो जाता है। इसके बाद किम को ट्रंप द्वारा अधिक ब्याज मांगे जाने पर गुस्सा आ जाता है और वह ट्रंप को गोली मार देते हैं।

Related Articles

Back to top button