दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

तिहाड़ जेल में 4 कैदियों ने एक विचाराधीन कैदी की पीट-पीटकर की हत्या

tiharनई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में 4 कैदियों ने एक अन्य कैदी को मार-मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, मृत कैदी की पहचान दीपक के तौर पर की गई है। घटना मंगलवार रात 10.15 के करीब की बताई जा रही है।दीपक के खिलाफ डकैती और लूटपाट के 3 मामले दर्ज थे। उसे चारों आरोपी कैदियों ने पीटा और जेल भवन की खिड़की से तोड़े गए लोहे की छड़ों से बने हथियार से उसपर जानलेवा हमला किया।दीपक को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक को तिहाड़ के उच्च सुरक्षा वॉर्ड नंबर 5 के जेल संख्या 8-9 में रखा गया था। जिन 4 कैदियों ने दीपक पर हमला किया उनके नाम सतपाल बेदी, मनप्रीत सिंह, रियाज और सूरज हैं। पुलिस ने बताया कि सूरज के खिलाफ डकैती और लूटपाट के 6 मामले दर्ज हैं।रियाज के ऊपर हत्या का आरोप है तो वहीं सतपाल को उम्र कैद की सजा में बंद है। चौथे आरोपी मनप्रीत के खिलाफ हत्या के 2 मामले हैं। दोनों में से एक हत्या जेल के अंदर और एक जेल के बाहर की गई हैं। पुलिस ने फिलहाल चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button