अजब-गजबमनोरंजन

तीन हफ्ते में इतना कमाया ‘दंगल’ ने

dangal_three_week_13_01_2017‘दंगल’ को रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो गए। इन तीन हफ्तों में इसने 360 करोड़ रुपए की कमाई की है जो निश्चित रूप से बड़ी बात है।

यह रकम इतनी बड़ी है जितनी 2016 में रिलीज हुई 70 फिल्मों ने मिलकर पहले दिन कमाई है। वैसे बता दें कि हर साल ही लगभग 70-80 फिल्में इस उम्मीद के साथ रिलीज होती हैं कि खूब कमाई करेंगी।

यह वीकेंड इसकी कमाई में सात या आठ करोड़ रुपए की रकम और जोड़ देगा। अब फिल्म का लक्ष्य 375 करोड़ जल्द से जल्द हासिल करना होगा।

गुरूवार को इसे 2.97 करोड़ रुपए मिले। बुधवार को भी फिल्म ने 3.21 करोड़ रुपए जमा किए थे। इससे पहले इसने मंगलवार को 4.03 करोड़ और सोमवार को 4.35 करोड़ रुपए कमाए थे।

बता दें कि यह बाॅलीवुड की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। इसने ‘पीके’ को भारतीय बाॅक्स आॅफिस पर पीछे किया है। ‘पीके’ की कुल कमाई 339.50 करोड़ थी।

इसे बाॅक्स आॅफिस की दौड़ लगाते दो हफ्ते पूरे हो गए। यह इसकी कमाई का तीसरा हफ्ता है। शुक्रवार तक इसकी जेब में 360 करोड़ रुपए होना चाहिए। अब 400 करोड़ का अांकड़ा थोड़ा दूर नजर आने लगा है।

पिछले बुधवार को ही इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। जानकार मान रहे थे कि यह बाॅलीवुड की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। एेसा ही हुआ।

इससे पहले 2016 में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ने ही बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। फिल्म की कुल कमाई 300.45 करोड़ रुपए थी। वैसे 13 जनवरी 2017 तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होना है। इसका फायदा भी ‘दंगल’ को मिला है।

पहलवान महावीर सिंह फोगाट पर केंद्रित इस फिल्म में आमिर खान के साथ ही सान्या मल्होत्रा, फातिमा शेख, साक्षी तंवर जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। विदेश में भी यह में कमाल की कमाई कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button