स्पोर्ट्स

तीसरी बार पिता बने क्रिकेटर मुरली विजय

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय एक बार फिर से पिता बने हैं। मुरली ने सोशल मीडिया पर नन्हे मेहमान की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि मुरली तीसरी बार पिता बने हैं. मुरली विजय पहले से ही दो बच्चों के पिता हैं। उनके बड़े बेटे का नाम नीरव और छोटी बेटी का नाम इवा है। ये उनका तीसरा बेटा है. उन्होंने 2012 में निकिता से शादी की थी। मुरली विजय ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की फोटो शेयर की। इस फोटो में उनके बड़े बेटे ने उनके नए नन्हे मेहमान को गोद में लिए हुए हैं। इस फोटो पर मुरली विजय ने कैप्शन में लिखा है।“Two
बता दें कि मुरली विजय पिछले काफी लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं। चोटों के चलते मुरली क्रिकेट से दूर हैं। जुलाई में मुरली विजय की चोट के बारे में बीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें कुछ समय आराम की जरूरत है। इसलिए उनके बदले भारत-श्रीलंका के बीच 26 जुलाई से लेकर 6 सितंबर तक 3 टेस्ट, 5 वन-डे और 1 टी20 मैच में शिखर धवन ने एंट्री ली थी। मुरली विजय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कलाई में चोट लगी थी। उन्होंने अपनी दाहिनी कालई में दर्द की बात कही है। जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम में विजय को आराम करने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि मुरली विजय की पत्नी निकिता पहले दिनेश कार्तिक से शादी कर चुकी थीं। दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी की थी। साल 2012 में आईपीएल-5 के दौरान कार्तिक और निकिता साथ थे। इसी वक्त मुरली विजय की पहचान दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता से हुई थी। खबरों की मानें तो इसके बाद निकिता का अफेयर गुपचुप तरीके से मुरली विजय से हो गया और फिर दोनों एक-दूसरे से मिलने भी लगे। दिनेश को जैसे ही अपनी पत्नी और मुरली विजय के अफेयर का पता चला। उन्होंने आनन-फानन में तलाक दे दिया. तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं। तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।
बता दें कि टीम इंडिया की ओर से मुरली विजय टेस्‍ट में ओपनिंग करते हैं। चेन्‍नई के 33 वर्षीय मुरली विजय ने 51 टेस्‍ट, 17 वनडे और 9 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया है। अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज उन्‍होंने नवंबर 2008 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्‍ट खेलकर किया था। विजय 51 टेस्‍ट में 46.30 के प्रभावी औसत से 3408 रन बना चुके हें जिसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान 167 रन उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा है।

Related Articles

Back to top button