उत्तर प्रदेश

तेंदुए के हमले से लड़के की मौत, जबरदस्त आतंक

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
download (17)श्रावस्तीः उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक तेंदुए ने 12 वर्षीय लड़के को पीछे से हमला कर अपना शिकार बना डाला। इस हमले से लड़के की मौत हो गई। गांव वालों ने तेंदुए का पीछा किया, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से गायब हो चुका था। जानकारी के अनुसार सिरसिया इलाके के सोहेलवा रेंज में इस समय तेंदुए का जबरदस्त आतंक है।मंगलवार की शाम रामदयाल का पुत्र रामजीते (12) अपने किसी काम से खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान उस पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए के इस अचानक हमले से कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। जब गांव वालों को इस घटना का पता चला तो लोगों में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और साथ ही मृतक के परिवार को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।

Related Articles

Back to top button