राष्ट्रीय

तेजपाल की जमानत अर्जी खारिज

tarunपणजी। गोवा की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के आरोपी तहलका के प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की जमानत अर्जी बुधवार को नामंजूर कर दी। तेजपाल को इस मामले में 3० नवंबर 2०13 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से तेजपाल डेढ़ महीने से पुलिस और न्यायिक हिरासत में रह रहे हैं। उनकी जमानत अर्जी पर पिछले कुछ सप्ताह तक बचाव और अभियोजन पक्ष की दलील सुनने के बाद अदालत ने बुधवार को अपना आदेश दिया। तरुण तेजपाल पर नवंबर 2०13 में गोवा के पांच सितारा रिजार्ट में आयोजित थिंकफेस्ट के दौरान महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। उनके खिलाफ 22 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। वह फिलहाल बंदरगाह शहर वास्को के साडा उप जेल में कैदी संख्या 624 के तौर पर बंद हैं।

 

Related Articles

Back to top button