बिहारराज्य

तेजस्वी बोले- भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बने हुए हैं नीतीश

 

पटना:  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि अफसरशाही से नाराज समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के इस्तीफे से साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बने हुए हैं। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह पहले से ही कहते आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बने हुए हैं, यह सहनी के आरोपों से साबित भी हो गया।

राज्य सरकार के किसी भी विभाग में स्थानांतरण और पदस्थापन बगैर आरसीपी टैक्स दिए नहीं होता है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। राजद नेता ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री सहनी ने अधिकारियों विशेषकर मुख्यमंत्री के ईद-गिर्द रहने वाले अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अब तो मुख्यमंत्री को अपनी अंतरात्मा एवं नैतिकता को जगाना चाहिए।

प्रतिपक्ष के नेता कहा कि नीतीश कुमार को बिहार पर ध्यान देना चाहिए था लेकिन वह दूसरे का घर तोड़ने में लगे हैं। तेजस्वी यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गिरी हुई सरकार गिरेगी यह तय है। जिस सरकार में मंत्री का नहीं सुना जा रहा तो आम जनता को कौन पूछने वाला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश के लोगों ने उन्हें (नीतीश कुमार) जनादेश नहीं दिया था लेकिन वह चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button