स्वास्थ्य

तेज बुखार भी हो जाता है ठीक, मुनक्के का सेवन कई बीमारियों से दिला सकता है निजात

आयुर्वेद में बताए गए तरीकों से खानपान पर ध्यान दिया जाए तो बहुत सी बीमारियों के लिए हमें डॉक्टर के पास जाना ही न पड़ें। क्योंकि किसी भी बीमारी का प्रारंभिक इलाज तो संभव होता है लेकिन अगर बीमारी बड़ा रूप ले ले तो फिर मुसीबत बन सकता है। आज आयुर्वेद के खजाने से एक ऐसी ही औषधि को लेकर आएं हैं जिसका सेवन करने से तमाम बीमारियों में राहत मिल सकती है।

आंखो के लिए है फायदेमंद
आंखों के लिए मुनक्के का सेवन बहुत फायदेमंद है। रात में भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन होता है जो उसी तरह से फायदा करता है जैसे गाजर और चुकंदर को खाने से होता है।

बच्चों के लिए
अगर बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता की कमी है और बार-बार बीमार हो जाते हैं तो उन्हें पांच से छह मुनक्के का सेवन करने को देना चाहिए।

गले के लिए भी है फायदेमंद
अगर गले में खराश या खुश्की हो तो मुनक्के को भिगोकर खाना चाहिए। मुनक्के में एंटी बैक्टीरियल गुण होता है जो गले की हर तकलीफ को दूर करता है।

कब्ज में देता है आराम
पेट में कब्ज की शिकायत हो तो भी मुनक्के का सेवन करना चाहिए। ये पेट की पाचन शक्ति को मजबूत करता है।

टॉयफायड में मिलता है आराम
अगर किसी को बहुत दिनों से बुखार आ रहा है और ठीक नहीं हो रहा है तो रात में सोने से पहले दूध में अंजीर और दस मुनक्के को उबालकर खाने से पुराना बुखार भी ठीक हो जाता है।

Related Articles

Back to top button