उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

…तो अखिलेश का घेराव करेंगे किसान!

cm_bandaबांदा: दैवीय आपदा के शिकार हुए बुंदेली किसान मुख्यमंत्री के बांदा आगमन पर नष्ट फसल के साथ घेराव करने की योजना बनाई है। भाजपा का कहना है कि ‘‘नष्ट फसल का 10 हजार रुपए प्रति एकड़ से कम का मुआवजा स्वीकार्य नहीं होगा।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ स्थानीय नेता अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा, ‘‘बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हजारों हेक्टेयर की फसल नष्ट हो गई है, लेकिन सर्वे में लगाए गए राजस्व अधिकारी सही आकलन रिपोर्ट नहीं दे रहे।’’ उन्होंने कहा कि गुरुवार को बांदा आगमन पर भाजपा की अगुआई में भारतीय किसान यूनियन, बुंदेलखंड किसान यूनियन, बुंदेलखंड किसान सेना व हिन्दुस्तान किसान यूनियन से जुड़े हजारों किसान मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दस हजार रुपए प्रति एकड़ से कम का मुआवजा स्वीकार्य नहीं होगा।’’ उधर कांग्रेस के बांदा जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि ‘‘राजस्वकर्मी पांच से दस फीसदी फसल नुकसान की झूठी रिपोर्ट लगा रहे हैं, जबकि 50 से 75 फीसदी का नुकसान हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से किसानों की नष्ट फसल देखने का अनुरोध करेंगे।

Related Articles

Back to top button