स्वास्थ्य

तो इन कारणों से आता है हार्ट अटैक, जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन की पत्रिका ‘सर्कुलेशन’ में छपे अध्ययन के अनुसार, हार्ट अटैक से एक घंटे पहले किए गए भारी शारीरिक श्रम को पाया गया है।

उन मरीजों में यह खतरा तीन गुना से अधिक हो जाता है, जो नाराज या भावनात्मक रूप से परेशान होने के साथ-साथ भारी शारीरिक श्रम भी करते हैं।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि चरम भावनात्मकता और शारीरिक श्रम से रक्तचाप बढ़ सकता है। हृदय गति बढ़ जाती है और धमनियों में रक्त प्रवाह में बदलाव होने लगता है और हृदय में रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है।

उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियों से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं जिसमें हृदय रोगों की रोकथाम भी शामिल है। इसलिए इसे जारी रखना चाहिए। लेकिन, अगर कोई नाराज है या परेशान है और इनसे मुक्ति के लिए व्यायाम करना चाहता है तो उसके लिए सुझाव यही है कि व्यायाम को अधिक खींचा ना जाए, इसे सामान्य रखा जाए।

 

Related Articles

Back to top button