तो इस वजह से दुनिया के सबसे अमीर राष्ट्रपति कहलाते व्लादिमिर पुतिन
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/07/00000011.jpg)
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की संपत्ति का सही अंदाजा शायद ही कभी लग पाए। लेकिन पुतिन का लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि दुनिया के सबसे रईस शख्स भी इनके सामने बौने लगें।
हालांकि पुतिन खुद की आय को अमेरिकी राष्ट्रपति से एक चौथाई बताते हैं। पुतिन के लाइफस्टाइल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके जेट प्लेन में 75 हजार डॉलर का सिर्फ टॉयलेट बना है। इसके अलावा सात लाख डॉलर की कुल कीमत वाली 11 घड़ियां शामिल हैं। पुतिन की सालाना घोषित आय एक लाख 15 हजार डॉलर है।
ऑफिस के काम को गुलाम जैसा काम बताने वाले पुतिन की जीवन शैली गुलाम जैसी नहीं, बल्कि ताकतवर उद्योगपति जैसी दिखाई पड़ती है। पुतिन के चार जहाजें में सबसे अच्छी क्रेमलिन फ्लोटिला है। यह पांचमंजिली नाव है, जिसमें जकूजी सहित बड़ा सा बाथरूम, बार्बिक्यू और कई आलीशान चीजें हैं। पश्चिमोत्तर रूस में लेक वाल्दाई के पास 930 हेक्टर में बना एक घर है जिसमें एक सिनेमा हॉल, बोलिंग एली और चर्च भी है।
पुतिन खुद तीन कारों के मालिक और 1,13,000 डॉलर की आय वाला बताते हैं, लेकिन रूसी मीडिया के अनुसार, उनके पास 700 से ज्यादा कारें हैं। मॉस्को के घरों के अलावा गर्मियों के लिए ब्लैक सी रिसॉर्ट सोची है। बाल्टिक में दो महल हैं। वोल्गा नदी पर बंगले हैं और काराकास पर्वतों पर स्कीइंग का लॉज है। इसके अलावा पुतिन जब राजनैतिक गलियारों से दूर होते है, तो उन्हें शिकार पर जाना सबसे अच्छा काम लगता है। पुतिन खाली समय में स्विमिंग और हॉर्स राइडिंग करना भी काफ़ी पसन्द करते हैं।
अपने नवाबी शौकों के लिए पुतिन अपनी लाइफ-स्टाइल पर हर साल 15 हज़ार करोड़ से ज़्यादा रुपये खर्च कर देते हैं। आपको ये भी बता दें पुतिन बहुत अच्छे पायलट और रेसलर भी हैं।
पुतिन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी इन बातों को जानने के बाद आप समझ ही गये होंगे कि अमेरिका आज भी दुनिया में केवल रूस से ही क्यों खौफ़ खाता है। पुतिन जैसे प्रेसिडेंट पाकर रूस ने अपनी साख को दुनिया में फिर से कायम किया है। अपने रुतबे की वजह से ही पुतिन पिछले कई सालों से रूस के राष्ट्रपति के पद पर बने हुए हैं।