मनोरंजन

दंगल’ का दूसरा शुक्रवार भी रहा जोरदार, कमाई 200 करोड़ से कहीं ज्यादा

dangalbo_31_12_2016दंगल’ की कुल कमाई 200 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिल्म ने केवल आठ दिन में 216 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं।

इस फिल्म को रिलीज हुए हफ्ताभर से एक दिन ज्यादा हुअा है। इस फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए बड़ा आंकड़ा हासिल किया है। अब दूसरे शुक्रवार को भी इसे 18 करोड़ रुपए मिले हैं।

पहले सप्ताह का अंतिम दिन(गुरुवार) भी इसके लिए बढ़िया रहा और 20.29 करोड़ रुपए इसे मिले। बुधवार को इसे 21.20 करोड़ रुपए टिकट खिड़की पर मिले। मंगलवार जोरदार रहा था और आमिर खान की फिल्म को 23.07 करोड़ की कमाई हुई थी। मंडे को इसे 25 करोड़ रुपए की कमाई हुई है।

बाॅक्स आॅफिस पर ‘दंगल’ अभी भी उम्मीदों के अनुसार दौड़ रही है। पहले दिन यानी पिछले हफ्त के शुक्रवार को इसे लगभग 29.78 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। शनिवार को इसे 34.82 करोड़ रुपए मिले। संडे बड़ा दिन रहा। क्रिसमस की छुट्टी पर खूब लोगों ने इसे देखा। संडे को इसने 42.35 करोड़ रुपए की कमाई की।

बता दें ‘दंगल’ को जबरदस्त तारीफ मिल रही है। इस संडे तक तो कमाई का आंकड़ा शानदार ही रहना है। इस फिल्म को 4300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। दूसरे देशों में भी इसे 1000 स्क्रीन्स पर जगह मिली है। विदेश में इसे अभी तक लगभग 100 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button