अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित पेरू में लगी भयानक आग, 20 लोगों की मौत

लीमा : दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित पेरू की राजधानी लीमा में रविवार रात एक बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और करीब 12 लोग झुलस गये। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार यात्रियों से भरी बस लीमा से चिक्लेयो जा रही थी। इस दौरान बस के अंदर आग लगी गयी जिसमें 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और करीब 12 लोग झुलस गये। आग लगने के कारणों का फिलहाल पचा नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button