अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका की महिला ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 10 बच्‍चों को दिया जन्‍म

जोहान्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने एक साथ दस बच्चों को जन्म दिया है। नौ में से एक प्रांत गोटेंग की एक महिला ने दस बच्‍चों को एक साथ जन्‍म देकर विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है। अब तक ये रिकॉर्ड माली की हलीमा सिसे के नाम था जिसने पिछले माह माह नौ बच्‍चों को एक साथ जन्‍म दिया था। एक साथ सबसे अधिक बच्‍चों को जन्‍म देने वाली महिला का नाम गोसेम थमारा सिथोले है।

37 वर्षीय सिथोले ने इन बच्‍चों को प्रिटोरिया के अस्‍पताल में जन्‍म दिया है। सिथोले ने सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्‍म दिया है। सिथोले का कहना है कि उसने किसी भी तरह का फर्टिलिटी ट्रीटमेंट नहीं लिया था। प्रिटोरिया न्‍यूज का कहना है कि 29 सप्‍ताह के गर्भ के बाद उसने इन बच्‍चों को जन्‍म दिया है। आईओएल न्‍यूज ने इसको अपने वेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट भी किया है। गोसेम थमारा सिथोले के पति टेबोहो टेसोटेट्सी ने बताया कि वो इसको लेकर काफी भावुक है और बेहद खुश भी है। खुशी के मारे वो कुछ कह नहीं पा रहा है।

Related Articles

Back to top button