अन्तर्राष्ट्रीयस्वास्थ्य

दफ्तर में लंबे समय तक काम करके भी इस तरह रहा जा सकता है फिट

लंदन : कार्यालयों में लंबे समय तक काम करने वाले लोग स्वास्थ्य समस्याओं से सबसे ज्यादा जूझते हैं। अगर आठ घंटे कुर्सी पर बैठ कर काम किया जाएगा, तो वजन बढ़ना स्वाभाविक है। इसके साथ ही कई दूसरी तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। कुछ मामूली बातों का ख्याल रखते हुए डेस्क पर काम करने से जुड़ी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। हर आधे घंटे में अपनी सीट से उठिए और पांच मिनट टहलिए। स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक समस्याएं तो केवल इतने से ही दूर हो जाएंगी।

यह वॉक पानी पीने के लिए ब्रेक से लेकर घास पर टहलना तक कुछ भी हो सकता है। कोशिश कीजिए कि इस ब्रेक में मोबाइल अवॉइड करें। लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करना पीठ और गर्दन से जुड़ी समस्याएं देता है। इन्हें टालने के लिए हमेशा पोश्चर सही रखें। कुर्सी आरामदेह लेकिन सीधी हो, जिसपर आप भी सीधे ही बैठें। पहले से पोश्चर से जुड़ी कोई समस्या है, तो पिलो लिया जा सकता है। गर्भवती महिलाएं लंबे समय तक डेस्क पर नहीं बैठ पाती हैं, क्योंकि इससे पैरों में सूजन और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वे पैरों के नीचे स्टूल रख सकती हैं, ताकि पैर लटका कर नहीं बैठना पड़े। इसके अलावा कई व्यायाम कुर्सी पर बैठकर किए जा सकते हैं। उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर किया जा सकता है। छोटे-छोटे व्यायाम टी-ब्रेक या फिर हर दो घंटे में किए जा सकते हैं, ताकि बैठे रहने का दुष्प्रभाव नहीं हो। लगभग हर दो घंटे में कुछ न कुछ हल्का-फुल्का खाते रहें। इससे शरीर में ऊर्जा संतुलित रहेगी। 

 

Related Articles

Back to top button