अजब-गजबमनोरंजन

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा बंटी सचदेव से करने जा रही हैं शादी !

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी सोहेल खान के साले और सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव से शादी करने जा रही हैं।

सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा !

सुष्मिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेव

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बंटी ने अभी हाल ही में सोनाक्षी को प्रपोज किया और उन्होंने इस प्रपोजल को मंजूर कर लिया है। बंटी को शादी की जल्दी है इसलिए सोनाक्षी जल्दी- जल्दी अपने सारे कमिटमेंट्स पूरे करने में लगी हुई हैं और कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में नहीं ले रही हैं। सोनाक्षी फिलहाल ‘नूर’ की शूटिंग में बिज़ी हैं, हो सकता है शादी से पहले ये उनकी आखिरी फिल्म हो। क्योंकि इसके बाद उन्होंने कोई और फिल्म साइन नहीं की है। खबर तो ये भी है कि दबंग गर्ल ने ‘मुबारका’ के शूट से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसमें उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हैं।

सोनाक्षी 2012 में तब से बंटी को डेट कर रही हैं, जब से उन्होंने उनकी इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया। हालांकि, खुद सोनाक्षी या बंटी ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की। बंटी को इसी साल जून में सोनाक्षी सिन्हा की बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था। इस दौरान दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसके अलावा, उन्हें अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button