अद्धयात्म

दशहरे से जुड़ी हैं ये 5 रोचक बातें, लोग हैं इनसे अनजान

dasara-1445492193दस्तक टाइम्स/एजेंसी : जानिए भारत के विभिन्न प्रांतों में दशहरे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – कुल्लू का दशहरा काफी प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश में इसके लिए कई दिनों से तैयारियां की जाती हैं। पहाड़ी जातियां अपने लोक देवताओं के जुलूस निकालती हैं।

बस्तर में इस पर्व पर रावण पर राम की विजय से ज्यादा महत्व मां दंतेश्वरी की आराधना को दिया जाता है। यह दुर्गा का एक रूप है। यह पर्व करीब ढाई महीने तक चलता है।
तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में इस उत्सव पर लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा की पूजा की जाती है। यह उत्सव नौ दिन तक चलता है।
मैसूर में यह उत्सव राजा के पहली बार सिंहासन पर बैठने के अवसर पर मनाया जाता है। यह परंपरा छह सौ वर्षों से चली आ रही है। यह इतना लोकप्रिय हो गया कि वर्ष 2008 में कर्नाटक सरकार ने इसे राज्योत्सव घोषित कर दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button