स्वास्थ्य

दादी-नानी के इन छह नुस्खों से खत्म करें दांतों में लगे कीड़े

बचपन से सिखाया जाता है कि दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए ताकि आपके दांत सही रहें, लेकिन कभी-कभी थोड़ी लापरवाही के चलते दांतों में कीड़े लग जाते हैं। अगर दांत में कीड़े लग जाए तो किसी भी व्यक्ति के लिए कोई भी चीज खानी मुश्किल हो जाती है। ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ता है जिसका उपाय होता है या तो दांत निकाला जाए या फिर वहां पर कीड़ा हटाने के बाद वहां पर फिलिंग की जाए। 

लाइव हिन्दुस्तान आपको बताने जा रहा है कि दादी-नानी के नुस्खों से कैसे आप दांतों में लगे कीड़े को कैसे हटाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे क्योंकि ये चीजे आपकों आसानी से घर में या उसके आसपास मिल जाएंगी। दांतों से कीड़ा हटाने या उससे छुटकारा पाने के क्या है छह तरीके जानने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं….

पहला नुस्खा

पिसी हुई हल्दी और नमक को मिला ले। इसके बाद इसमें सरसों का तेल मिलाएं। तीनों के इस पेस्ट का दिन में दो से चार बार मंजन करें। ऐसे करने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं। 

 

दूसरा नुस्खा

लौंग का तेल रुई में भीगाकर कीड़े लगे दातों के खोखले भाग में लगाएं। इससे दांत के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। 

 

तीसरा नुस्खा

फिटकरी, सेंधानमक और नौसादर बराबर मात्रा में लेकर बारीक पाउडर बना लें। इसके बाद सुबह-शाम दांतों और मसूड़ों पर मले। 

चौथा नुस्खा
गर्म पानी में फिटकरी मिलाकर रोजाना कुल्ला करने से भी दांतों के कीड़े और बदबू खत्म हो जाती है। 

 

पांचवां नुस्खा
बरगद (बड़) का दूध कीड़े वाले या सड़े हुए दांत पर लगाने से कीड़े मर जाते हैं

छठा नुस्खा
दालचीनी का तेल रूई में भरकर उस दांत में लगाए जिसमें दर्द हो रहा है। इससे दर्द में आराम मिलेगा और कीड़े भी नष्ट हो जाएंगे। 

 
 

 
 
 

Related Articles

Back to top button