ज्ञान भंडार

दादूपूर नवली नहर पर फैसला वापस ले सरकार : अभय चौटाला

चंडीगढ़: नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपाल माजरा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अगुवाई में इनेलो ने आज हरियाणा के राज्यपाल मान्यवर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी को एक ज्ञापन देते हुए मांग की कि दादुपुर-नलवी सिंचाई परियोजना को रद्द करने बारे अपने निर्णय को हरियाणा सरकार तुरंत वापिस ले। दादुपुर नलवी सिंचाई परियोजना की पृष्ठभूमि से मान्यवर राज्यपाल को अवगत कराते हुए ज्ञापन में कहा गया कि दक्षिण हरियाणा जल संसाधन के मामले में पहले ही ‘डार्कजोन’ में घोषित किया जा चुका है और उत्तर हरियाणा, जिसमें यमुनानगर, अम्बाला और कुरुक्षेत्र जिले भी शामिल हैं वह इस विषय में ‘क्रिटिकल जोन’ घोषित किया जा चुका है। इसी कारण दादुपुर-नलवी सिंचाई परियोजना इन जिलों के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि इससे न केवल 2.25 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई सम्भव होनी थी बल्कि उससे उस समूचे क्षेत्र के भू-जल स्तर पर भी अनुकूल प्रभाव पडऩा था।

प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या और नगरीकरण की प्रक्रिया को देखते हुए इसी परियोजना के कारण इस क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति का भी सकारात्मक समाधान होना था। ज्ञापन में कहा गया कि इन चुनौतियों से जूझने के लिए वर्ष 1985 में दादुपुर-नलवी सिंचाई परियोजना की परिकल्पना की गई थी। परंतु इस पर पहली बार गम्भीरतापूर्वक प्रयास 1987 में हुए जिससे वर्ष 1991 तक इसके लिए आवश्यक भूमिका अधिग्रहण किया गया। दुर्भाग्य से उसके उपरांत वर्षं 1999 तक इस परियोजना पर कोई काम नहीं किया गया और फिर 2004 में जब केंद्रीय जल आयोग से इस परियोजना की अनुमति प्राप्त हुई तभी इसे पुनर्जीवित किया गया और नवम्बर 2004 में इसकी आधारशीला रखी गई।

Related Articles

Back to top button