अद्धयात्म

दिनांक – 09 जून, 2017, दिन – शुक्रवार ,जानें आज का राशिफल

मेष– भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार में तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बडी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

वृष– कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी।

मिथुन– धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का प्रयास सामान्य फल देगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

कर्क– अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है इसलिए रिस्क लेने की केाशिश की जा सकती है पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

सिंह– मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, शापिंग करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

कन्या-आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

तुला– कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। 

वृश्चिक-शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

 धनु-जीवनसाथी से मतभेद हो सकता हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

मकर-आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ-आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

मीन-यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

Related Articles

Back to top button