टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

दिल्लीवासियों को गर्म थपेड़ों से अभी नहीं मिलेगी राहत : मौसम विभाग

नई दिल्ली : मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में, दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ कुछ राहत ला सकती हैं, लेकिन लू के कारण असुविधा अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगी। हम कम से कम एक सप्ताह तक मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली इन दिनों गर्म हवा व लू का सामना कर रही है। बढ़े हुए पारे और उमस ने लोगों को बाहर निकलना दूभर कर दिया है। आने वाले दिनों में भी गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में मानसून की दस्तक करीब एक सप्ताह के बाद होगी। इस दौरान राजधानीवासियों को लू के थपेड़ों को सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक आ जाता है लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है। वहीं बीते बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पूरे दिन गर्म हवाएं चलती रहीं और उमस से लोग परेशान रहे।

Related Articles

Back to top button