दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे की वजह से रेलवे ने रद्द की 164 ट्रेनें

101178-304813-fog-train700दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने करवट ली है। तापमान में एकसाथ आई गिरावट से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा सुबह से छाया हुआ है।
    
दिल्‍ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। सर्द हवाओं के कारण ठंड का सितम अभी भी जारी है। अगर यही हाल रहा तो जनवरी का आखिरी सप्ताह दिल्लीवालों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराएगा।list-of-cancelled-trains-22-January-2016

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डीपी यादव ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ ही आर्द्रता का स्तर भी बढ़ा हुआ देखा गया है। इस बीच घने कोहरे की वजह से रेलवे ने 164 ट्रेनें रद्द कर दी है। रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Related Articles

Back to top button