ज्ञान भंडारफीचर्डराज्य

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ठंडी हवाओं के साथ रविवार सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। कुछ घन्टे रुक रुककर हुई इस बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम सुहावना बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य तापमान से 4 डिग्री कम था। वहीं आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान  आसमान पर बादल छाए रहेगें। कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल के सकती है।

आईएमडी के अनुमान के अनुसार पूर्वी दिशा से बहने वाली हवा के साथ आने वाले मानसून को दिल्ली पहुंचने में देरी हो रही है।यदि इस अनुमान को माने तो आगामी तीन से चार दिनों तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद नहीं है। साथ ही 24 जून तक दिल्ली में मौसम गर्म बना रहेगा इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। जबकि 25 जून के बाद से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी हवाओं के रूकने बाद ही दिल्ली वासियों को मानसून की दस्तक देखने को मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 35.1 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 81 और न्यूनतम स्तर 54 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 35.2, लोदी रोड में 34.9, गुरुग्राम में 35.7, नोएडा में 35 व पीतमपुरा में 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button