टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंग

दिल्ली का लाल किला, राजघाट और कुतुबमीनार भी बंद, लोगों के आने पर पाबंदी

नई दिल्ली : भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार 12 बजे तक 126 मरीजों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोरना वायरस के कारण लालकिला, राजघाट और कुतुब मीनार को बंद कर दिया गया है। भारतीय सेना ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राजौरी और पुंछ जिलों के गांव केरी, दरहल, कुलली गलुठी और बिसाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया। चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को संक्रमण रोकने के उपायों के बारे में बताया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मंगलवार को कोरोना वायरस के तीन और मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें से लेह से तीन और कारगिल से एक मामला सामने आया है। यहां मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां 39 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है, जबकि 64 साल के एक मरीज की मौत हो गई है। 24 संक्रमितों के साथ केरल दूसरे नंबर और उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर है।

देश में अबतक 13 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। भारत में केरल से ही कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। यहां अबतक 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से दो विदेशी नागरिक हैं। जबकि तीन मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अच्छी खबर ये है कि चार मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। जबकि बाकी मरीजों की सेहत में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्य सात है। इसमें से 2 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। भारत के 15 राज्यों में कोरोना वायरस फैल चुका है। इसके अब तक कुल 128 मामले सामने आए हैं। इनमें आंध्र प्रदेश 1, दिल्ली 7, हरियाणा 15, कर्नाटक 8, केरल 24, महाराष्ट्र 39, ओडिशा 1, पंजाब1, राजस्था 4, तमिलनाडू 1, तेलंगाना 4, जम्मू-कश्मीर 3, लद्दाख के 4, उत्तर प्रदेश 13, उत्तराखंड से एक मामला सामने आया है।

Related Articles

Back to top button