दिल्लीराज्य

दिल्ली फिर हुई शर्मसार, मकान मालिक ने जर्मन महिला के साथ की छेड़छाड़

विदेशी महिला ने मकान मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित जर्मन महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दिल्ली महिला आयोग से की थी।

08_01_2017-germanwomen

नई दिल्ली । दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में अमेरिकी महिला के साथ हुई हैवानियत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक अन्य विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला बीते साल दिसंबर का है। विदेशी महिला ने मकान मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित जर्मन महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दिल्ली महिला आयोग से की थी। शिकायत के बाद पीड़िता अपने देश लौट गई। 27 दिसंबर को महिला आयोग की अध्यक्ष की शिकायत पर हौजखास थाना पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। लेकिन 11 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का तर्क है कि महिला का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज नहीं होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। महिला को मेल किया गया है और उसने जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है। वह जल्द ही भारत आ सकती है। टूरिस्ट गाइड समेत 4 लोगों ने विदेशी महिला के साथ की थी हैवानियत जानकारी के अनुसार, पीड़ित जर्मन महिला रिसर्च स्कॉलर है और रिसर्च के लिए पिछले वर्ष दिल्ली आई थी। वह हौजखास इलाके मेंं अमित यादव के घर किराए पर रहती थी। अमित की पत्नी और दो बच्चे भी उसी मकान में रहते है। 30 नवंबर को अमित यादव की पत्नी और उसके दोनों बच्चे कहीं गए थे। अमित घर में अकेला था। पीड़िता उसके कमरे के बिजली बिल के संबंध में बात करने पहुंची। अमित ने बात करने के बहाने से उसे रोक लिया। इसी दौरान आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता किसी तरह आरोपी चंगुल से मुक्त होकर कमरे से बाहर आ गई और अपनी एक महिला मित्र को फोन कर दिया। प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव तो प्रेमी ने कर दी हत्या महिला मित्र की सलाह पर उसने मकान छोड़ दिया। पांच दिसंबर को पीड़िता ने वारदात की लिखित शिकायत दिल्ली महिला आयोग में की। मानसिक तनाव की वजह से पीड़िता छह दिसंबर को अपने देश लौट गई। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की शिकायत पर हौजखास थाना पुलिस ने 27 दिसंबर को आरोपी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने और जांच में सहयोग के लिए एक मेल भी भेजा है।

Related Articles

Back to top button