राज्यराष्ट्रीय

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

delhi rainनई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को बादल घिरे रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। शहर में सुबह 8.30 बजे तक 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई तथा आर्द्रता 78 फीसदी रही। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण रविवार को मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे सामान्य से भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भी बादल छाए हुए हैं, वहीं हवाएं मौसम को खुशगवार बनाए हुए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकाश हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, इस बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं तापमान में गिरावट आने से गर्मी और उमस से राहत मिली है।बीते 24 घंटों में भोपाल में 71.7 मिली मीटर, इंदौर में 85.1 मिली मीटर, ग्वालियर में 19 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानमान है कि आगामी 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन, भोपाल व होशंगाबाद संभाग के अलावा गुना, नरसिंहपुर, सागर,सिवनी, जबलपुर, अशोकनगर आदि जिलों मे भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button