उत्तर प्रदेशराज्य

दिल्ली में 40 लाख की लूट करने वाला एक लाख का इनामी मुजफ्फरनगर में ढेर

मुजफ्फरनगर। जानसठ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी शमीम निवासी गांव सिसौना को ढेर कर दिया। उसका एक साथी गोली लगने के बाद भाग निकला। पुलिस ने मौके से नाइन एमएम का पिस्टल व एक कार बरामद की है। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक सिपाही अशोक खारी भी गोली लगने से घायल हो गया। 

दिल्ली में 40 लाख की लूट करने वाला एक लाख का इनामी मुजफ्फरनगर में ढेर

शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शमीम पुत्र फखरुद्दीन के पीछे लगी थी। कार में सवार शमीम व उसके साथी को भलवा पुलिस चौकी के पास जानसठ पुलिस व क्राइम ब्रांच ने घेर लिया। शमीम पर डकैती व लूट के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस की मानें तो जिले के अलावा वह दिल्ली में लूट और डकैती की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था। एक माह पूर्व शमीम ने अपने साथियों के साथ दिल्ली के दरियागंज में 40 लाख की लूट को अंजाम दिया था। तब से वह फरार चल रहा था। फरारी के चलते उस पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। दरियागंज के अलावा शमीम ने दिल्ली व आसपास के इलाके में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

शमीम ने पुरकाजी व सिटी कोतवाली इलाके में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। उसका अपना गैंग था। सीओ जानसठ के मुताबिक उस पर मुजफ्फरनगर से 50 और दिल्ली से 50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button