टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डराजनीतिराज्य

दिल्ली हिंसा: किशन रेड्डी बोले- राजनीतिक दलों द्वारा फैलाई गई अफवाहों ने आग में तेल का काम किया

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने दिल्ली हिंसा पर कहा है कि पिछले सप्ताह के दौरान हमने दिल्ली में हिंसा देखी। दुर्भाग्य से कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान और संपत्ति खो दी, जिसमें एक बहादुर कांस्टेबल भी शामिल था। राजनीतिक दलों, सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई गई अफवाहों आग में तेल का काम किया।

किशन रेड्डी ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने साजिश का खुलासा करने के लिए सच्चाई की तह तक जाने की ठानी है। मैं फिर से कहूंगा नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) किसी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनता है, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देता है।

इससे पहले किशन रेड्डी ने दिल्ली हिंसा पर कहा था कि ट्रंप के दौरे के समय हिंसा होना बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। गृह मंत्रालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और सीएए विरोधियों को इस पर जवाब देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button