अपराधदिल्ली

दिल्ली: DTC बस में लड़की को घूरने और आंख मारने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

डीटीसी में मंगलवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। एक गैर सरकारी संगठन( एनजीओ) में काम करने वाली 24 वर्षीय एक महिला ने शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति पर उस समय घूरने और आंख मारने का आरोप लगाया जब वह डीटीसी की एक बस में यात्रा कर रही थी।

लिस ने बताया कि महिला आर के पुरम के एक एनजीओ में काम करती है। उसने पुलिस को घटना के सिलसिले में शिकायत की। महिला का आरोप है कि जब वह डीटीसी की बस संख्या 711 में जनकपुरी से सत्य निकेतन के लिए सवार हुई तो बस में मौजूद एक व्यक्ति उसे गंदे-गंदे इशारे कर रहा था। महिला ने जब उस युवक को उसके इस तरह के व्यवहार के बारे में पूछा तो उसने महिला को फिर से आंख मारी और मुस्कराने लगा।

इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक बस से नीचे उतरता उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शख्स की पहचान चरन सिंह के तौर पर हुई है। वह बीएसएफ में जवान है। जिस वक्त युवक को हिरासत में लिया गया वह शराब के नशे में धुत था। आरोपी को चिकित्सा जांच के बाद जेल में भेज दिया गया। जिस समय चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया वह उस समय ऑफ ड्यूटी पर था।

Related Articles

Back to top button