जीवनशैली

दिल के दौरा रोकने में मदद करेगा स्मार्टफोन ऐप

hनई दिल्ली :स्मार्टफोन का हमारी आपकी लाइफ में दिन पर दिन रोल बढ़ता ही जा रहा है। ये हमारे रोज के कई कामों को जहां आसान बना रहा है। हमारे कम्यूनिकेशन, फाइनैंशियल मैटर्स और इंटरटेनमेंट का जरिया तो है ही, लेकिन अब तो ये आपके हेल्थ का भी ध्यान रखेगा। जी हां, अब एक ऐसा नया ऐप आया है, जिसका इस्तेमाल दिल के दौरे की पूर्व सूचना देने के लिए किया जा सकता है।

 रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने किसी व्यक्ति में खतरनाक एट्रियल फाइब्रिलेशन (दिल की असामान्य तेज व अनियमित धड़कन) लक्षण का पता लगाने का आसान तरीका खोज निकाला है।
 यह चिकित्सकीय स्थिति किसी व्यक्ति में दिल के दौरे का कारण बनती है।
 नई तकनीक में एक खास ऐप की मदद से स्मार्टफोन के एक्सेलेरोमीटर और गायरोस्कोप का इस्तेमाल एट्रियल फाइब्रिलेशन का पता लगाने में किया जाता है। फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कु के टेरो कोइविस्तो ने बताया कि दुनिया में दो फीसद लोग इससे पीड़ित हैं।
 सालाना करीब 70 लाख लोगों को इसके कारण दिल का दौरा पड़ता है।
 इसका पता लगाने की वर्तमान तकनीक महंगी और जटिल है।
 वहीं, नए विकसित एप की मदद से कोई व्यक्ति खुद अपने स्मार्टफोन पर दिल के इस खतरनाक लक्षण का पता लगा सकेगा।
 इस प्रकार वह समय रहते दिल का इलाज करा सकता है और दौरे का शिकार होने से बच सकता है।
 इसके नतीजे 95 फीसद तक सही पाए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button