अद्धयात्म
दिवाली की रात मां लक्ष्मी के घर आने से पहले ये 4 जीव देते हैं संकेत

हिन्दू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्यौहार है। ऐसी मान्यता है कि साल के इस दिन यानि कार्तिक अमावस्या पर माता लक्ष्मी घर आती हैं। इसी वजह से स्वागत के लिए महीने भर पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। लोग अपने घरों की विशेष रूप से साफ-सफाई और सजावट करते हैं। दीपावली को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित है और ऐसा कहा जाता है कि दिवाली की रात जब मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है तो व्यक्ति को कुछ संकेत भी मिलते हैं। जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। दिवाली की रात इन संकेतों के दिखने पर घर पर कभी भी आने वाले समय में पैसों की कोई कमी नहीं रहती। आइए जानते है उन संकेतों के बारे में…
दीपावली की रात को अगर आपको उल्लू दिखे तो समझ जाएं कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में उल्लू का दिखना शुभ संकेत है।

दीपावली की रात को अगर आपको उल्लू दिखे तो समझ जाएं कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में उल्लू का दिखना शुभ संकेत है।
दिवाली की रात को छछूंदर का दिखना शुभ माना जाता है। अगर आपको भी दीपावली की रात को घर में छछूंदर दिखता है तो इसका मतलब आपको धन की कमी नहीं होगी।
दिवाली वाले दिन घर में छिपकली के दिखने का मतलब है कि आप के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।