ज्ञान भंडार

दिवाली पर अगर मिलने लगे ये संकेत तो समझिये मां लक्ष्मी आ रही हैं आपके घर

कहा जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी लोगों के घरों में प्रवेश करती हैं। जिसके लिए लोग दिवाली के दिन अपने घरों की सजावट करते हैं। माता अपने जिस भक्त की भक्ति से सबसे ज्यादा प्रसन्न होती हैं वो उसके घर दर्शन देने बैकुंठ धाम से धरती पर आती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप उन संकेतों को पहचानें जो आपको घर में लक्ष्मी माता के आने की खबर देते हैं।

1. दिवाली के दिन यदि आपको घर में कहीं छछुंदर दिख जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है।

2. मकड़ी के जाले में अपना नाम बनता देखना भी दिवाली के दिन का शुभ संकेत होता है।

3. माता लक्ष्मी का वाहन होने की वजह से उल्लू का दिखना भी इस दिन किसी चमत्कार से कम नहीं होता।

4.दिवाली की रात को यदि कहीं दिवारों पर छिपकली दौड़ती हुई दिख जाए तो इसको भी एक अच्छा शगुन माना गया है।

5. दिवाली की रात यदि कोई बिल्ली आपकी छत पर मल त्याग कर जाए तो यह माता लक्ष्मी की स्थिरता का घोतक होता है।

6.दिवाली वाले दिन अगर कहीं घर में दो मुंह वाला सांप दिख जाए तो उसका वध नहीं करना चाहिए यह इस दिन आपके धन की बढ़ोत्तरी का सूचक माना गया है।

7.दिवाली के समय मात्र सांप ही नहीं अपितु सांप की केचली का मिलना भी धन वृद्धि का कारक होता है।

8. दिवाली के समय बिल्ली की नाल का मिलना यह दर्शाता है कि आपको जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

9. दिवाली के दिन किसी भी जगह से अनचाहा धन मिलना भी यह बताता है कि धन की देवी आपके घर के द्वार पहुंच चुकी हैं।

10. दिवाली के दिन एक दूसरे को उपहार देने का भी रिवाज है।

Related Articles

Back to top button