मनोरंजन

दीपिका के सामने रणवीर ने उड़ाया रणबीर का मजाक

deepika_ranveer-26_2016726_142942_26_07_2016एक्टर रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जब भी आमने-सामने आए और दीपिका पादुकोण का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। यहां तो तीनों ही सितारे साथ थे। मौका था एक बर्थडे पार्टी का। यहां कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

रणवीर सिंह भले ही रणबीर के साथ अपनी दोस्ती की कितनी भी बातें करें मगर जब कभी भी बात रणवीर की लेडी लव की होती है तो वो चुटकी लेने से नहीं चूकते हैं।

पार्टी से लौटते समय जब रणवीर से पूछा गया कि क्या वो अंदर रणबीर से भी मिले। इस पर रणवीर ने चुटकी लेते हुए कहा- “किससे मिला, किससे नहीं, ये देखो कि मैडम के साथ घर कौन जा रहा है!”

पार्टी के बाद रणवीर ही दीपिका को उनकी कार तक छोड़ने गए थे। दीपिका भी रणवीर की बात सुनकर मुस्कुरा दी। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि रणवीर और दीपिका जल्द ही एक और फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की यह फिल्म हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button